{"_id":"5c1be985bdec22569a51b005","slug":"81545333125-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई के जंगल में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया, लेकिन थाने लाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिससे चालक समेत सिपाही घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई के जंगल में बृहस्पतिवार को अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां मिट्टी खनन कर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। कब्जे में लेने के बाद सिपाही सुनहरी ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लेकर चल दिया। जिस पर चालक रिजवान भी बैठा हुआ था। मानक चौक के रास्ते पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर सिपाही सुनहरी और रिजवान घायल हो गए। पुलिस टीम ने किसानों की मदद से दोनों घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकलाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रिजवान को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।