फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पट्टे की भूमि पर खड़ी फसल ग्राम प्रधान की सुपुदर्गी में दी

पट्टे की भूमि पर खड़ी फसल ग्राम प्रधान की सुपुदर्गी में दी

Sun, 07 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पट्टे की भूमि पर खड़ी फसल ग्राम प्रधान की सुपुदर्गी में दी
पट्टे की भूमि पर खड़ी फसल ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव इनायतपुर में पट्टे की भूमि पर बोई गई किसानों की फसल को अवैध बताकर तहसील प्रशासन ने ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। परेशान किसानों ने सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव नया गांव इनायतपुर निवासी अंकुर बालियान समेत दर्जनों किसानों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। किसानों का कहना है कि वह लोग संक्रमणी भूमिधर पट्टेधारक हैं। अपने-अपने पट्टों की भूमि पर वह करीब 30 सालों से काबिज हैं। इस भूमि पर वह लोग फसल उगाकर परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। अधिकांश किसानों ने अपने खेतों में गन्ना और धान की फसल बोई हुई है। वहीं भूमि के आधार पर ही बैंकों से केसीसी ऋण भी लिया हुआ है, जिसकी अदायगी फसलों की बिक्री करने बाद बैंकों को करते हैं। किसानों का कहना है कि एसडीएम ने उनके पट्टे निरस्त करने का आदेश जारी किया है, लेकिन उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। किसानों का आरोप है कि धान और गन्ने की फसल तैयार हो चुकी है, जिसकी कटाई भी शुरू हो चुकी है। लेकिन तहसील प्रशासन ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा बताकर खड़ी फसल की कटाई पर रोक लगाते हुए ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी है। मेहनत से उगाई गई फसल पर प्रशासन का कब्जा होने से किसानों के सामने भूखा मरने की नौबत आ गई है। किसानों ने सीएम से फसल की कटाई पर लगी रोक हटवाने और उनके पट्टों के नवीनीकरण की मांग की है। एसडीम ज्योति राय ने बताया कि पूर्व एसडीएम द्वारा गांव इनायतपुर के पट्टे निरस्त किए गए थे। किसानों की शिकायत पर मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed