फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हर पांच मिनट में बहनों को मिलेगी बस

हर पांच मिनट में बहनों को मिलेगी बस

Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
हर पांच मिनट में बहनों को मिलेगी बस
हर पांच मिनट में बहनों को मिलेगी बस
विज्ञापन


हापुड़। रक्षाबंधन पर बहनों का सफर सुहावना बनाने के लिए रोडवेज की 102 बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। हर पांच मिनट में बहनों को बसें मिलेंगी। निगम ने सभी मुख्य मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आठ दिन में 2400 किलोमीटर गाड़ी चलाने वाले चालक/परिचालकों को 1600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 102 बसों का संचालन होता है। रक्षाबंधन के अवसर पर बसों की किल्लत से बहनों का खासा परेशान होना पड़ता है। इससे बचने के लिए परिवहन विभाग ने इस बार सभी मुख्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रोडवेज की तमाम बसें रक्षाबंधन के दौरान आठ दिन तक सड़कों पर भर्राटा भरेंगी। लोकल मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही फेरे भी बढ़ाए गए हैं। बहनों को स्टैंड से हर पांच मिनट में बस मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा त्योहार के दौरान बसों के बेहतर संचालन के लिए निगम ने चालकों-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी है। 24 अगस्त से 31 अगस्त तक ड्यूटी करने वाले जो चालक, परिचालक 2400 किलोमीटर बस चलाएंगे, उन्हें 1600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे अधिक गाड़ी चलाने पर चालकों को 55 पैसे/किलोमीटर की दर से अलग से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 8 दिन ड्यूटी किए जाने पर 666 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बसों के बेहतर संचालन के लिए डिपो के अफसरों ने सभी कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं, इतना ही नहीं बिना कारण बताए अनुपस्थित रहने वालों को सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि बहनों को रक्षाबंधन के दौरान परेशानी न हो, इसका पूरा इंतजाम कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे और बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed