फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   यातायात धड़ाम, हापुड़ से पिलखुवा तक जाम ही जाम

यातायात धड़ाम, हापुड़ से पिलखुवा तक जाम ही जाम

Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
यातायात धड़ाम, हापुड़ से पिलखुवा तक जाम ही जाम
यातायात धड़ाम, हापुड़ से पिलखुवा तक जाम ही जाम
विज्ञापन

- दिन निकलते ही शहर की मुख्य सड़कों और गलियाें में लगी वाहनों की कतार
- पिलखुवा में ऐलीवेटेड कॉरिडोर निर्माण के चलते रुकी हाइवे की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़/पिलखुवा। जाम की समस्या शहरियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सोमवार को फिर दिन निकलते ही हापुड़ से लेकर पिलखुवा तक लोग जाम से जूझते रहे। हापुड़ में करीब पांच घंटे तक शहर की गलियां और मुख्य सड़कें जाम रहीं। इसके कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। दोपहर बाद यातायात सुचारु हो सका।
रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अक्सर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। इसी कारण सुबह से ही वाहनों की अधिकता के कारण शहर की सड़कों पर जाम लग गया। तहसील चौपला, मेरठ तिराहा और मेरठ रोड पर जाम की स्थिति रही। तहसील चौपले पर लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। यहां जाम अतरपुरा चौपला तक पहुंच गया। लोगों को शहर से निकलने में घंटों का समय लगा। इसके कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद वाहनों का दबाव कम होने पर जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिलखुवा में हाइवे-9 पर ऐलीवेटेड कॉरिडोर निर्माण के चलते वाहनों की रफ्तार एक बार फिर रुक गई। सोमवार की सुबह दहपा पुलिया से लेकर बस अड्डे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बीते डेढ़ साल से ऐलीवेटिड कॉरिडोर का कार्य जारी है। इसके चलते आए दिन जाम लग जाता है। सोमवार सुबह से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। शहर के दहपा पुलिया से लेकर बस अड्डे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी गईं। इससे दुपहिया वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम में फंसे लोग शाम के समय भी भीषण गर्मी से परेशान दिखे। गांव निजामपुर निवासी रॉकी व रवि का कहना है कि हाइवे पर जाम परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लोेगों को पिलखुवा पार करने में एक घंटा लग जाता है। सूचना मिलने के बाद हाइवे पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने को लेकर कड़ी मशक्कत करते दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
सोमवार के दिन आफिस जाने वाले और दूसरे कार्याें के लिए निकलने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। इसलिए जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निजात के लिए योजना तैयार की जा रही है।
- तहजीबुल हसन, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed