फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नक्सली हमले में हापुड़ का लाल शहीद, मचा कोहराम

नक्सली हमले में हापुड़ का लाल शहीद, मचा कोहराम

Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नक्सली हमले में हापुड़ का लाल शहीद, मचा कोहराम

विज्ञापन
सुकमा नक्सली हमले में हापुड़ का लाल शहीद, मचा कोहराम

हापुड़। छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को नक्सलियों के हमले में शहीद हुए नौ जवानों में हापुड़ के मोहल्ला शांति विहार निवासी शोभित शर्मा भी शामिल थे। उनके शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों को सांत्वना देने भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे। शहीद शोभित दो दिन पहले ही होली की छुट्टी पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।
मूलरूप से गांव मुदाफरा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. राधे श्याम शर्मा के चार पुत्रों में तीसरे नंबर के पुत्र शोभित शर्मा (36) वर्ष 2002 में सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सुकमा में नक्सलियों ने बारुदी सुरंग में विस्फोट कर सिपाहियों के वाहन को उड़ा दिया। इसमें शोभित समेत नौ जवान शहीद हो गए। करीब तीन बजे कंट्रोल रूम से परिवार को उनकी शहादत की जानकारी दी गई जिससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शोभित शर्मा के छोटे भाई संदीप शर्मा ने बताया कि होली की छुट्टी काटने के लिए शोभित यहां आये थे। छुट्टी खत्म होने पर दो दिन पहले परिवार के लोग उन्हें रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गए थे। मंगलवार को ही वे छत्तीसगढ़ पहुंचे और वहां से वाहन से सुकमा जा रहे थे, तभी यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद शोभित शर्मा के पिता की मृत्यु भी दो साल पहले हो चुकी है। उनकी मां रत्नेश देवी और पत्नी ज्योति का रो रोकर बुरा हाल था। आठ वर्षीय इकलौता पुत्र कृष्णा मिशन स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। इसके अलावा भाई नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा और संदीप शर्मा भी सदमे में हैं। घटना के बारे में पता चलते ही नगर के लोगों का शहीद के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती और पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने भी शहीद के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed