{"_id":"5a89c4784f1c1b4f588b9569","slug":"81518978168-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंडित जी, हवन से पहले दिलायेंगे स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंडित जी, हवन से पहले दिलायेंगे स्वच्छता का संकल्प
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंडित जी, हवन से पहले
दिलाएंगे स्वच्छता का संकल्प
हापुड़। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने की दिशा के साथ गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर ने स्वच्छता को लेकर बड़ी पहल की है। गुरुकुल जिले भर के पंडितों और पुरोहितों को एक मंच पर एकत्र कर उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगा। किसी भी शुभ कार्य से पहले होने वाली पूजा पाठ या हवन के दौरान पुरोहित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाएंगे।
सरकार देश में स्वच्छता की अलख जगाते हुए लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करने का प्रयास कर रही है, जो अब रंग लाने लगी है। ततारपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को आर्य कन्या डिग्री कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्कृत क्षेत्र के बड़े दिग्गज भाग लेंगे। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जिले भर के पुरोहितों और पंडितों को बुलाया गया है। कार्यक्रम से पहले पुरोहितों को संस्कृत भाषा के साथ स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सदस्य आचार्य कुशलदेव ने बताया कि पुरोहितों को समझाया जाएगा कि किसी भी शुभ कार्य से पहले होने वाली पूजा-पाठ में यजमान को पहले स्वच्छता का संकल्प दिलाएं। उन्हें इस बात के लिए जोर दें और बताएं कि देवताओं और लक्ष्मी का वास बिना स्वच्छता के संभव नहीं है। ऐसे में लोगों का ये दायित्व बनता है कि वे अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता रखें।