फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जीएसटी की कठिनाईयों से उद्यमियों में रोष

जीएसटी की कठिनाईयों से उद्यमियों में रोष

Fri, 16 Feb 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की कठिनाईयों से उद्यमियों में रोष
जीएसटी की कठिनाईयों से उद्यमियों में रोष
विज्ञापन

- वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को सौंपा
- जल्द समस्याओं से निजात दिलाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जीएसटी में आ रही कठिनाईयों के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर उद्यमियों ने वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को सौंपकर राहत की गुहार लगाई है।
वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन में मंडल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी पोर्टल सात महीने में भी सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। जुलाई माह के जीएसटी आर-2 तथा जीएसटी आर-3 रिटर्न आज तक भी जमा नहीं हो पाई हैं। जीएसटी आर-3बी का भार व्यापारियों पर अनावश्यक रूप से डाला गया है, जीएसटी आर-1, जीएसटी आर-2 व जीएसटी आर-3 भी भरने आवश्यक हैं।
विज्ञापन

वैट में पांच लाख रुपये के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है, जबकि जीएसटी में यह सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। पोर्टल से रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो रहे हैं। बैंकों के अधिकारी चालू खाते में जीएसटी लागू है या नहीं, जीएसटी रजिस्ट्रेशन की मांग करते हैं जिस वजह से अनावश्यक रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ गई है। इनके अलावा विभिन्न सात मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर उद्यमियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त को सौंपकर राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक कुमार बबली, बिजेंद्र पंसारी, विजय अग्रवाल, बिजेंद्र पंसारी, सुनील कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed