{"_id":"595a90ba4f1c1bbc708b467a","slug":"81499107514-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सीओ ठीक नहीं था व्यवहार: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सीओ ठीक नहीं था व्यवहार: सांसद
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सीओ का ठीक नहीं था व्यवहार : सांसद
बुलंदशहर में भाजपा नेता और महिला सीओ की तनातनी के बाद हाल ही मेें हुए सीओ के स्थानांतरण पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महिला सीओ का व्यवहार भाजपा नेता के प्रति ठीक नहीं था।
मीडिया के सामने हीरो बनने के लिए सीओ ने कुछ अधिक ही तेवर दिखाए थे। हालांकि उन्होंने स्थानांतरण को सामान्य प्रक्रिया करार दिया।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के बारे में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि पांच जुलाई को आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए गांव गांव चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
हापुड़ से 25 हजार लोग सीएम की रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर उन्होंने कहा कि अवैध धंधे बंद होने से खिन्न हुए कुछ लोग अपना अस्तित्व बचाने के लिए अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, राजीव अग्रवाल, डा. शिवकुमार, प्रवीण जिंदल, नितिन पाराशर, प्रवीन सेठी आदि उपस्थित थे।