फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कारोबारी के परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों की डकैती

कारोबारी के परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी के परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों की डकैती
कारोबारी के परिवार को घर में बंधक बनाकर लाखों की डकैती
विज्ञापन

गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर रविवार देर रात रिटायर्ड फौजी और सेटरिंग कारोबारी के घर में घुसकर उनके बेटे और दो बेटियों को बंधक बनाकर दर्जनभर बदमाशों ने लाखों की डकैती को अंजाम दिया।

घटना के दौरान कारोबारी मकान के भूतल पर सोते रहे और बदमाश पहली मंजिल से करीब सवा दो लाख का कैश और करीब आठ लाख की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर सेटरिंग कारोबार करने वाले रिटायर्ड फौजी जुल्फिकार उर्फ पप्पू यहां पत्नी शकीला, बेटे जिया उल हक, शान उल हक के साथ रहते हैं। कुछ दिन से उनकी शादीशुदा बेटियां हिना और इशरत भी घर पर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात को कारोबारी पत्नी के साथ मकान के भूतल पर बने कमरे में जबकि बेटे-बेटियां पहली मंजिल पर सो रहे थे। देर रात करीब 11 बजे तमंचे और छुरी लिए करीब एक दर्जन बदमाश घर में घुसे और बाग की रखवाली कर रहे शब्बीर को गनप्वाइंट पर ले लिया।

इसके बाद वे सीधा पहली मंजिल पर पहुंच गए। बदमाशों ने एक कमरे में सो रहे शान, इशरत और हिना को गनप्वाइंट पर लिया और अलमारी से करीब सवा दो लाख का कैश और करीब आठ लाख की ज्वैलरी लूट ली।

शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। करीब सवा घंटे तक घर खंगालने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शान ने शोर मचाकर परिजनों को जगाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

एसपी हेमंत कुटियाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदमाश तीन मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं जिनकी मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस को घटना में किसी जानकार के होने का शक
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है। बदमाशों ने सबसे पहले बाग में रखवाली कर रहे शब्बीर को गनप्वाइंट पर लिया और सीधे ऊपरी मंजिल पर गए जहां ज्वैलरी रखी थी। वह भूतल पर नहीं गए। ऐसे में हो सकता है कि किसी ने उन्हें मुखबिरी की थी कि ऊपरी मंजिल पर ही माल मिलेगा।

डॉग स्क्वायॅड ने जुटाए बदमाशों के सुराग
एसपी हेमंत कुटियाल के साथ क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें बना दी गई हैं। तीनों लगातार छापेमारी कर बदमाशों का सुराग खोज रही हैं।


बाग के पास हवाई चप्पल समेत काजू और नमकीन का खाली पैकेट मिला
डॉग स्क्वायड की टीम बाग के पास से एक जोड़ी हवाई चप्पल, कुछ काजू और नमकीन का खाली पैकेट बरामद किया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश वारदात से काफी पहले ही जंगल में आ गए थे। उन्होंने बाग के पास ही बैठकर नमकीन आदि खाया और परिवार के सोने के बाद घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed