फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   79 hectares of land will be acquired in three villages for the expansion of the industrial corridor

Hapur News: औद्योगिक गलियारे के विस्तार के लिए तीन गांवों में 79 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
79 hectares of land will be acquired in three villages for the expansion of the industrial corridor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। बहादुरगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे का विस्तार होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गांव भैना सदरपुर, चुचावली और वहापुर ठेरा में 79.0655 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। अकेले गढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 304 एकड़ भूमि में इसे विकसित किया जा रहा है। यूपीडा द्वारा अब तक करीब 100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। शेष भूमि के अधिग्रहण सहित अन्य कार्यों पर लगातार काम जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ में विकसित किया जा रहा है। इस औद्योगिक क्लस्टर से जिले का विस्तार तेजी से हो सकेगा। यहां पर नए उद्योग लगने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही जिले की अर्थ व्यवस्था भी मजबूत होगी। हालांकि, इस कलस्टर को लेकर उद्यमियों में उत्सुकता भी है और गढ़मुक्तेश्वर के लॉजिस्टिक क्लस्टर में भूमि की मांग के लिए करीब 25 आवेदन भी उद्यमी कर चुके हैं। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि यूपीडा द्वारा गांव भैना सदरपुर, चुचावली और वहापुर ठेरा में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की जांच के बाद ही जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र बनने से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी -
जिले में विकसित हो रहे एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) का निर्माण गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे हो रहा है। एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योग लगेंगे तो माल की आवाजाही के लिए अच्छी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। साथ ही यहां पर सस्ती जमीन भी मिल रही है। यूपीडा ने संभावित दर 5090 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी है। दिल्ली के नजदीक इतनी अधिक सस्ती जमीन उद्योगों के लिए मिलना वर्तमान में बहुत मुश्किल है। वहीं, जनपद में 304 एकड़ में विकसित होने वाले इस औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगने से जिलेवासियों को रोजगार के यहीं पर ही बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

-उद्योगों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण है जिला -

जनपद की सीमा मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जिले से लगती हैं। दिल्ली नजदीक होने के साथ ही यहां से निकल रहे हाईवे के कारण कनेक्टिविटी बहुत अधिक अच्छी है। जिले से एनएच-09, एनएच-58 और एनएच-334 सहित राष्ट्रीय राजमार्ग निकल रहे हैं। उद्योगों के लिए सबसे अधिक जरूरी बेहतर कनेक्टिविटी है। यही कारण है कि उद्यमी जिले की ओर आकर्षित हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-09 से भी मिल रहा है। इस कारण भी उद्योग तेजी से यहां स्थापित होंगे।
-इन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण -

गांव का नाम प्रस्तावित भूमि हेक्टेयर में

भैना सदरपुर 46.2683

चुचावली 32.3532

वहापुर ठेरा 0.4440
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed