फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   काठीखेड़ा पहुंचा प्रशासनिक अमला, सुनी समस्याएं

काठीखेड़ा पहुंचा प्रशासनिक अमला, सुनी समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
काठीखेड़ा पहुंचा प्रशासनिक अमला, सुनी समस्याएं

विज्ञापन
काठीखेड़ा पहुंचा प्रशासनिक अमला, सुनीं समस्याएं
हापुड़। ऑस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री में मुख्य भूमिका निभाने वाली स्नेह और सुमन के गांव काठीखेड़ा के अच्छे दिन आ गए हैं। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से गांव की समस्याएं जानी। इस दौरान गांव के भूगर्भीय जल के नमूने लेने के साथ यहां अंत्येष्ठी स्थल के लिए भूमि चयनित करने और जर्जर विद्युत तार बदलने जैसी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
ऑस्कर जीतने के बाद स्नेह और सुमन को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर इस उपलब्धि के बाद गांव के कायाकल्प की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जल निगम, पावर कारपोरेशन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। सुमन के घर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं जानी। सबसे पहले ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी तक अंत्येष्ठी स्थल नहीं है। इसके लिए डीडीओ ने कहा कि प्रधान के माध्यम से भूमि का चयन का प्रस्ताव बनाकर भेजें, समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। उसके बाद ग्रामीणों की मांगों पर गांव में बिजली के जर्जर तार बदलने के निर्देश दिए गए। गांव में सभी घरों में शौचालय बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रामीणों ने रास्तों के निर्माण कराए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके शर्मा, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले गांव का भूगर्भीय जल दूषित
गांव वालों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि गांव का भूगर्भीय जल पूरी तरह से दूषित है। गांव के पास से ही काली नदी गुजर रही है। इस कारण यहां स्थिति अधिक खतरनाक है। गांव में कैंसर आदि से कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में गांव में ओवर हैड टैंक बनाए जाने की भी आवश्यकता है। उसके बाद जल निगम की टीम ने पानी के दो नमूने लिए। हालांकि बृहस्पतिवार को पूरे गांव से पानी के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed