{"_id":"5c744281bdec2258bd0c965c","slug":"71551123073-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दहेज उत्पीडन, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दहेज उत्पीडन, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसका निकाह जनपद बुलंदशहर के एक गांव में रहने वाले युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्ति दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न करने के साथ ही देवर और नंदोई ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई, लेकिन कुछ समय बाद दोनों पक्षों की वार्ता होने पर वह ससुराल वापस लौट गई। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति नाजिम समेत शाहजहां, सूबेदार, आदिल, नाजमा, नुसरत, ताहिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।