{"_id":"5c72e894bdec22738c0f288a","slug":"71551034516-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 30,134 किसानों को मिली किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 30,134 किसानों को मिली किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 30,134 किसानों को मिली किसान सम्मान निधि
हापुड़। देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना का रविवार को गोरखपुर से शुभारंभ किया। जिसका नवीन मंडी परिसर में कृषि विभाग द्वारा सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जिले के 30 हजार एक सौ 34 किसानों को योजना के धनराशि खातों में भेजते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जबकि 51 हजार 730 किसानों को जल्द ही लाभ मिलेगा।
रविवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार द्वारा बजट में घोषित की गई किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। हापुड़ में गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में आयोजित लाइव कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसका शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को आर्थिक रुप से मजबूत करने की ओर कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद योजना के तहत पात्रों को सम्मान पत्र भी वितरित किए गए। कृषि उपनिदेशक डा. एएन मिश्रा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को छह हजार रुपये की राशि दो-दो हजार की तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी। रविवार को 30,136 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरुआत करते हुए किसान सम्मान निधि की पहली किश्त दो हजार रुपये डीबीटीएल के माध्यम से खातों में भेजी। अब कुल 81,866 किसानों की डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। फिलहाल जिले के 51730 किसानों को इस योजना का लाभ मिलना बाकी रह गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
गढ़ तहसील में भी हुआ लाइव प्रसारण
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ तहसील सभागार में भी कृषि विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक डॉॅ. कमल सिंह मलिक ने किया। कृषि विभाग के एसडीईएईओ सूबे सिंह ने बताया कि गोरखपुर में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाया, जनपद हापुड़ के 30131 किसानों के खाते में भी दो हजार की पहली किश्त खातों में पहुंच गई। प्राविधिक सहायक सतीश चंद शर्मा ने बताया कि शेष किसान दूसरे चरणों में लाभान्वित होंगे। इस दौरान एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, सीओ अशोक कुमार शुक्ल, तहसीलदार रेणुका दीक्षित, अंकुर त्यागी, दिनेश गर्ग, राजू, आनंद, गजेंद्र, मूलचंद, नरेंद्र, वीरपाल, अनिल, सुनील समेत अधिकारी और किसान मौजूद रहे।