फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   होटल संचालक को घेरकर पीटा

होटल संचालक को घेरकर पीटा

Sun, 28 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
होटल संचालक को घेरकर पीटा
होटल संचालक को घेरकर पीटा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित डाकघर के पास शनिवार दोपहर करीब आधा दर्जन युवकों ने एक होटल संचालक पर हमला बोल दिया। युवकों ने पीड़ित सड़क पर गिराकर लात घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। आरोप है कि हमलावर करीब साढ़े सोलह हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी कपिल चौधरी पुत्र ओमपाल चौधरी अपने गांव के पास फौजी चिकन प्वांइट के नाम से होटल चलाता है। शनिवार दोपहर कपिल कोतवाली से चंद कदम दूर बुलंदशहर रोड स्थित डाकघर के पास मोहल्ला सराय निवासी मीट व्यापारी शोएब की दुकान पर आया था। इस दौरान यहां पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसे सड़क पर गिरा गिराकर पीटा गया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। फरार होने से पहले आरोपियों ने कपिल की जेब में रखे साढ़े सोलह हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है, लूटपाट का आरोप गलत है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed