{"_id":"5bc789a4bdec22693032f872","slug":"71539803556-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने दुधमुंही बच्ची की जान ली, इलाज के दौरान मेरठ में मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने दुधमुंही बच्ची की जान ली, इलाज के दौरान मेरठ में मौत हुई
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार ने दुध मुंही बच्ची की जान ली
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के दौताई गांव में बुखार से पीड़ित डेढ़ साल की दुधमुंही बच्ची की इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो गई, बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मुजाहिद की डेढ़ साल की दुधमुंही बेटी इनाया को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था, जिस पर परिजनों ने गांव समेत गढ़ के चिकित्सकों से इलाज कराया। लेकिन कोई सुधार होने की बजाए जब हालत और बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे तीन दिन पहले मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि बच्ची की मौत के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन अब टीम भेजकर बच्ची को दी गईं दवा और उसकी मेडिकल जांच के आधार पर मौत की असल वजह का पता लगवाया जाएगा।