{"_id":"5afc77474f1c1bd3408b5d48","slug":"71526495047-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सलाई में बनेगा जिला कारागार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सलाई में बनेगा जिला कारागार!
Updated Wed, 16 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव सलाई में बनेगा जिला कारागार
हापुड़। जिला प्रशासन ने सलाई गांव में जिला कारागार बनाने का प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेजा है। मंडलायुक्त की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जिला कारागार का निर्माण शुरू हो जाएगा।
हापुड़ को जिला बनाये जाने के बावजूद अभी भी जिले के आरोपियों को गाजियाबाद डासना जेल भेजा जाता है। यहां कारागार की भूमि चयनित न होने के कारण इसकी तेजी से तलाश की जा रही थी। कारागार की भूमि के लिए ग्राम सादिकपुर, अकड़ौली, सलाई, श्यामपुर आदि गांवों में भूमि की तलाश की गई थी। लेकिन को निष्कर्ष नहीं निकला, लेकिन अब जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने ग्राम सलाई में करीब 180 बीघा भूमि का चयन किया है। करीब दो दर्जन किसानों की भूमि इसमें ली जाएगी। एडीएम जयराम यादव ने बताया कि मंडलायुक्त को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब वहां से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसके बाद भूमि चयन को हरी झंडी मिल सकेगी।