{"_id":"5aac14294f1c1bc0078b59e4","slug":"71521226793-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम को महिला ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम को महिला ने दौड़ाया
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम को महिला ने दौड़ाया
गढ़मुक्तेश्वर। पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम को हाथ में ईंट लेकर आई महिला ने गाली-गलौज देकर खदेड़ दिया। हालांकि बाद में गणमान्य लोगों के सहयोग से महिला के बच्चों को ड्रॉप पिला दी गई।
पोलियो पखवाड़े के तहत तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई पहुंची। पूछताछ और जांच-पड़ताल करने के दौरान जानकारी मिलने पर टीम एक महिला के घर पहुंच गई और किसी वजह से ड्रॉप पीने से वंचित रह गए उसके दोनों बच्चों को मौके पर बुलाने की बात कहने लगी। टीम के घर पर आने की भनक लगते ही महिला के तेवर चढ़ गए, जो गाली-गलौज करती हुई हाथ में ईंट लेकर पीछे दौड़ पड़ी। इस पर पोलियो ड्रॉप पिलाने पहुंची टीम को वहां से दौड़ लगानी पड़ गई। हालांकि बाद में टीम ने गांव के गणमान्य लोगों समेत मस्जिद के इमाम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो वह टीम को साथ लेकर फिर से महिला के घर पहुंच गए और उसे समझाकर उसके दोनों बच्चों को पोलियो निरोधक ड्रॉप पिलवा दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके तेवतिया का कहना है कि जानकारी करने पर पता लगा है कि जो महिला गाली-गलौज करते हुए हाथ में ईंट लेकर टीम के पीछे दौड़ी थी, वह मानसिक तौर पर बीमार चल रही है। उन्होंने बताया कि बाद में गणमान्य लोगों के सहयोग से महिला के दोनों बच्चों को ड्रॉप पिलवा दी गई है।