{"_id":"5aa96e654f1c1b71778b55db","slug":"71521053285-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, सात घायल
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, सात घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर बस ने दो वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गए जिन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर दिल्ली से मुरादाबाद जा रही टाटा मैजिक खड़ी थी। इसके पीछे स्विफ्ट डिजायर कार में काशीपुर निवासी विकास चौहान अपने परिजनों के साथ दिल्ली से दवा लेकर लौट रहा था। इसी बीच दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने कार में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार आगे खड़ी टाटा मैजिक से जा टकराई जिससे कार में मौजूद विकास की पत्नी दीप ज्योति घायल हो गई। वहीं बस में सवार महकार निवासी मुरादाबाद, शाकिब, जीशान निवासी गजरौला समेत दीपक, मनीष और महेंद्र घायल हो गए। घटना के बाद बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप और चीख पुकार मच गई। टोलकर्मियों ने सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।