{"_id":"5a85cd394f1c1b4e588b8d27","slug":"71518718265-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेड एकेडमी ने गजरौला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेड एकेडमी ने गजरौला को हराया
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसजेड एकेडमी ने गजरौला को हराया
गढ़मुक्तेश्वर। 40-40 ओवर के क्रिकेट मैच में एसजेड एकेडमी ने गजरौला क्रिकेट एकेडमी को 120 रन से हराया। निखिल ने एसजेड एकेडमी के लिए डबल सेंचुरी लगाकर मैन ऑफ द मैच के खिताब पर कब्जा जमाया।
गढ़ नगर में एसजेड किक्रेट एकेडमी के मैदान पर एसजेड एकेडमी गढ़ और गजरौला क्रिकेट एकेडमी के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर एसजेड एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजेड की टीम ने 390 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें निखिल ने 212 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं अनिल ने 67 रन का योगदान दिया। गजरौला की तरफ से विक्की ने दो और प्रतीक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजरौला की टीम ने भी सधी शुरूआत की, लेकिन ओपनर जोड़ी के आउट होने के बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया। इससे गजरौला एकेडमी 270 रन ही बना सकी। गजरौला की तरफ से प्रशांत ने 70 और आकाश ने 40 रन बनाए। एसजेड एकेडमी के लिए रचित ने तीन और हनी ने दो विकेट लिए। डबल सेंचुरी लगाने पर निखिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कोच शोएब आलम ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।