{"_id":"5a74a9cc4f1c1b410b8b697e","slug":"71517595084-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान उपचुनाव 22 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान उपचुनाव 22 फरवरी को
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान उपचुनाव 22 को
-डीएम ने चुनाव को लेकर जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिले में एक ग्राम प्रधान और दस पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान होगा। इसे लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव के लिए अधिकारियों की भी तैनाती कर दी है।
सिंभावली ब्लाक के ग्राम तिगरी में ग्राम प्रधान, ग्राम मुर्शदपुर झंडा, भावा, दरियापुर, भगवानपुर, हरौड़ा, रझैटी, लहडरा, लोधीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य का उपचुनाव होना है। इसको लेकर जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया संबंधित विकास खंड पर होगा। नामांकन पत्र 12 फरवरी को सुबह दस से चार बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी, नामवापसी 15 फरवरी, प्रतीक चिन्ह आवंटन 15 फरवरी को होगा। जबकि मतदान 22 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।