{"_id":"5a6ccc044f1c1b4e588b5158","slug":"71517079556-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्य टीम ने कॉलेज में जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्य टीम ने कॉलेज में जांच की
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज में की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली स्थित एक कॉलेज में शनिवार को लेखाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। टीम ने शिकायतों के बारे में पीटीए शिक्षकों और स्टूडेंट्स से भी वार्ता की।
सिंभावली के गांव बक्सर निवासी एक व्यक्ति ने सिंभावली के एक इंटर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मिड डे मील और ड्रेस वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए डीआईओएस गजेंद्र सिंह से शिकायत की थी। वहीं एक अन्य शिकायतकर्ता ने पीटीए (अभिभावक शिक्षक संघ) शिक्षकों और मैनेजमेंट को लेकर भी शिकायत की थी। इस मामले में शनिवार को लेखाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम कॉलेज में जांच करने पहुंची। टीम ने शिक्षकों के साथ ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की। कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि सभी शिकायतें राजनीति से प्रेरित हैं। मौके पर टीम ने दोनों शिकायतकर्ताओं को बुलाया, लेकिन दोनों की जांच टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए। लेखाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।