{"_id":"5a58fd2b4f1c1bf7408b47f0","slug":"71515781419-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी होने पर विवाहिता को घर से निकाला
-गांव मुरादपुर निवासी महिला ने एसपी से की शिकायत, दिसंबर माह में बेटी को दिया था जन्म
-महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज मांगने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादनगर निवासी महिला को बेटी को जन्म देना भारी पड़ गया। ससुरालियों ने महिला को नवजात बच्ची सहित घर से निकाल दिया। महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग का भी आरोप लगाया गया है।
गांव मुरादपुर निवासी मोनिका पुत्री महीपाल ने बताया कि 15 फरवरी 2017 को थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक छह लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिये गये दहेज से खुश नहीं थे और एक लाख रुपये व बुलेट बाइक देने की मांग की। असमर्थता जताने पर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे।
मोनिका ने बताया कि तीन दिसंबर को उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म से गुस्साए ससुराल पक्ष के लोग नौ जनवरी को उसे मायके छोड़ गए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने संबंधित पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।