{"_id":"5835a7fc4f1c1b282413beae","slug":"7-acres-of-sugarcane-crop-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":" जर्जर तार से निकली चिंगारी, 7 बीघा गन्ने की फसल फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार से निकली चिंगारी, 7 बीघा गन्ने की फसल फुंकी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 23 Nov 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
गन्ने की फसल फुंकी
- फोटो : अमर उजाला
गांव दयानगर में बुधवार को जर्जर तारों से निकली चिंगारी ने एक किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने विद्युत निगम के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव उपैड़ा निवासी किसान त्रिलोक चंद त्यागी ने बताया कि उसकी गांव दयानगर में खेत हैं। खेत के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन गुजर रही है। कई बार निगम अफसरों से इस लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अफसरों ने लाइन को दुरुस्त नहीं कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को जर्जर लाइन से चिंगारी निकलकर गन्ने की फसल में जा गिरी। इससे उसकी सात बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। एक्सईन से मामले की जांच कराई जाएगी।