{"_id":"5c744277bdec22738335fe99","slug":"61551123063-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर शोपीस बनी एटीवीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर शोपीस बनी एटीवीएमएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर शोपीस बनी एटीवीएमएस मशीन
हापुड़। मोटी लागत से रेलवे स्टेशन पर लगाई गई एटीवीएमएस मशीन शोपीस बनकर रह गई है। इस कारण यात्रियों को खिड़की पर लंबी कतार में खड़े होकर टिकट लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए करीब दो वर्ष पूर्व हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तीन एटीवीएमएस मशीनें लगवाई थी। ताकि यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न उठानी पड़े। एक मशीन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन इनमें से दो मशीनें खराब हो चुकी हैं। उसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
मशीनें खराब होने के बाद टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार लगी रहती है। टिकट लेने के इंतजार में कई बार तो लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है। इस संबंध में कई बार यात्री अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीणा का कहना है कि जल्द ही मशीनों को ठीक कराया जाएगा।