फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, स्वच्छ पानी पीएंगे बच्चे

जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, स्वच्छ पानी पीएंगे बच्चे

Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, स्वच्छ पानी पीएंगे बच्चे
जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, स्वच्छ पानी पीएंगे बच्चे
विज्ञापन

- एसडीएम ने प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण के दौरान जारी किए निर्देश
- रसोइया को एमडीएम में मिर्च-मसाले का प्रयोग कम करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। एसडीएम ज्योति राय ने प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण कर मिड डे मील और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल की जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत का भी निर्देश दिया।

गढ़ नगर में सुभाष गेट के पास स्थित प्राइमरी स्कूल नंबर-2 का एसडीएम ज्योति राय ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से होमवर्क के बारे में जानकारी की। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके शिक्षा का स्तर भी देखा। उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने मिड डे मील का खाना चेक करते हुए रसोइया को मिर्च-मसालों का कम से कम प्रयोग करने की हिदायत दी। इस दौरान प्रधानाध्यापिका तबस्सुम ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग में मूढ़ा बनाने वाले कुछ लोगों ने अपना सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्कूल के एक हिस्से की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते छात्रों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। एसडीएम ज्योति राय ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में डस्टबिन रखने के लिए पालिका को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed