फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीडीओ,डीपीआरओ,8 प्रधानों समेत 21 महिलाएं लखनऊ में सम्मानित

सीडीओ,डीपीआरओ,8 प्रधानों समेत 21 महिलाएं लखनऊ में सम्मानित

Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ,डीपीआरओ,8 प्रधानों समेत 21 महिलाएं लखनऊ में सम्मानित
सीडीओ, डीपीआरओ, 8 प्रधानों समेत 21 महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन


हापुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को लखनऊ में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हापुड़ की सीडीओ, डीपीआरओ, 8 महिला ग्राम प्रधानों, महिला स्वच्छता ग्राही समेत 21 महिलाओं को सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने स्वच्छ शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।
जिले को शौचमुक्त करने और स्वच्छता का संदेश देने वाली नारी शक्तियों के सम्मान के लिए यह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें हापुड़ की सीडीओ दीपा रंजन, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, जिला समन्वयक प्रीति कला, 8 महिला प्रधान सिमरौली से शशि शर्मा, मानक चौक से सुमन, ट्यिाला से रानी, खागाई सहसपुर से दीप्ति, शेखपुर से सुनीता, दयानतपुर से नविता, पूठा से रूपवती व कमालपुर से शहनाज के अलावा स्वच्छता ग्राही सिमरौली की सरेश का नाम शामिल किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की अध्यक्षता में लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें इन नारी शक्तियों को स्वच्छ शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि उनका प्रयास हर संभव महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश भी की जा रही है।
इसके अलावा सीडीओ व डीपीआरओ दीपा रंजन द्वारा जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, हापुड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राज कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम महिला प्रधानों, महिला सफाई कर्मियों समेत नुक्कड़ नाटक करने वाली छात्राओं को जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में सहायक विकास अधिकारी धौलाना बिशन सक्सेना, ग्राम प्रधान सेहल, रूबी, योगा शिक्षक प्रज्ञा, गोपाल राय, अपार गहलौत, मुन्नवर रहमान, चंद्रशेखर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed