फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   होली पर हुड़दंग किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

होली पर हुड़दंग किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा
होली पर हुड़दंग किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा
विज्ञापन


हापुड़। होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। शराब पीकर बाइक सड़क पर चलाने और किसी भी प्रकार से हुड़दंग करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसके अलावा जिले में होलिका दहन के स्थानों को चिन्हित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का खाका तैयार किया गया है। तैनात मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एक मार्च को होलिका दहन और दो मार्च को रंगों का पर्व है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए हैं। इस संबंध में जिले के आला अफसरों ने जनपद के सभी थाना प्रभारी और सीओ को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की टीम पैनी निगाह रखेगी। मनचलों पर निगाह रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात की गई है। कोई हुड़दंग करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले में कुल 537 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें से कुछ स्थानों पर पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। होली पूजन के दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पूजन करने के लिए जाती हैं। इसलिए वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी मंदिरों पर तैनात रहेंगे और हर आने-जाने वाले पर निगाह रखेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि होली को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए 12 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस से सामंजस्य कर शांति व्यवस्था कायम की जाएगी।
होली के लिए चिन्हित स्थान
गढ़मुक्तेश्वर -48, बहादुरगढ़ -47, सिंभावली-51, बाबूगढ़-62, हापुड़ देहात-39, हापुड़ नगर-95, हाफिजपुर-37, पिलखुवा 115, धौलाना-45
इन पर होगी कार्रवाई
* शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर
* नए स्थान पर होली का दहन नहीं होगा
* अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
* रंग फेंकने वालों और जबरन रंग लगाने वालों पर
यहां रहेगा पुलिस बल तैनात
पक्का बाग, अतरपुरा, एसएसवी पुलिस चौकी, साइलो प्रथम, जदीद, बाईपास, ततारपुर बाईपास, फ्रीगंज रोज आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed