{"_id":"5a91b3fb4f1c1b3c718b6c54","slug":"61519498235-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था में सुधार समेत मरीजों को सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराकर उनसे बेहतर व्यवहार करने की हिदायत दी।
गढ़ सीएचसी में शनिवार को सीएमओ डॉ.एके सिंह ने औचक निरीक्षण कर ओपीडी, दवा वितरण, टीकाकरण, अस्पताल में साफ सफाई, पेयजल समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच की। इस दौरान साफ- सफाई और पेयजल व्यवस्था में और सुधार समेत मरीजों को सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराकर उनसे बेहतर व्यवहार करने की हिदायत भी दी। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही चिकित्सा सेवाओं के प्रति आम लोगों को जागरुक करने, चिकित्सक और स्टाफ कर्मियों को नियत समय पर अपनी ड्यूटी करने के साथ ही अस्पताल परिसर से जुड़ी भूमि में छाया और फलदार पौधे लगवाने का निर्देश भी दिया गया है। पीएचसी अधीक्षक एसके तेवतिया और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अफजाल समेत अधिकांश चिकित्सक मौजूद रहे।