{"_id":"5a8c69604f1c1bb2208ba45f","slug":"61519151456-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए क्लेवर में दिखेगी जिले की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए क्लेवर में दिखेगी जिले की वेबसाइट
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नए क्लेवर में दिखेगी जिले की वेबसाइट
हापुड़। सरकार डिजिटल इंडिया पर पूरा जोर देते हुए ऑनलाइन सेवाओं में सुधार की कसरत कर रही है। इसी क्रम में सरकार की ओर से जिलों की वेबसाइट का क्लेवर चेंज करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही जिले की वेबसाइट नए क्लेवर में नजर आएगी।
उत्तर प्रदेश शासन की सरकारी वेबसाइट के अलावा सूबे के सभी जनपदों की अपनी वेबसाइट हैं। इन वेबसाइटों पर जनपदों से जुड़ी जरूरी जानकारियों के अलावा टेंडर एवं अन्य सरकारी विज्ञप्तियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। शासन की ओर से डिजिटल इंडिया पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ऑन लाइन प्रक्रिया को और सरल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत जनपदों की वेबसाइट का क्लेवर बदलने का निर्णय किया है। वेबसाइट के पांच लेआउट जारी किए गए हैं। जनपदों को इन्हीं में से कोई एक लेआउट चुनकर उस पर वेबसाइट तैयार करनी है। जिला सूचना विज्ञान कार्यालय वेबसाइट डिजाइन करने में लग गया है। जल्द ही सभी जनपदों के साथ हापुड़ की वेबसाइट का क्लेवर भी बदल जाएगा। वेबसाइट को आकर्षक रंग दिया जाएगा। जनपदों की नई वेबसाइट का शुभारंभ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा लखनऊ में किया जाएगा।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग ने बताया कि शासन के आदेशों के बाद जनपद की वेबसाइट तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे नया रंग रूप मिलेगा।