{"_id":"64ef7b804e479c589903d826","slug":"60-lakh-lineloss-found-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2498-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विजिलेंस टीम ने बर्फ फैक्टरी में पकड़ी 60 लाख की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विजिलेंस टीम ने बर्फ फैक्टरी में पकड़ी 60 लाख की बिजली चोरी
Wed, 30 Aug 2023 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मुजफ्फरनगर में हापुड़ प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने बर्फ फैक्टरी पर छापा मारकर 60 लाख की बिजली चोरी का खुलासा किया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ, स्थानीय विजिलेंस और पुलिस की देखरेख में चेकिंग की गई। चेकिंग को प्रभावित करने के लिए प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
हापुड़ प्रवर्तन दल के एई एससी यादव ने बताया कि प्रबंधक निदेशक डिस्कॉम, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय समेत रेड टीम के साथ रुडक़ी रोड पर छापा मारा गया। अयान पुत्र राशिद सिद्दकी की बर्फ फैक्टरी में 53 किलोवाट भार चलता पाया गया। गहनता से जांच पर पता चला कि एक अन्य केबल मीटर वाली लाइन से अलग कर डाला गया है। चेकिंग को प्रभावित करने के लिए प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया गया। इससे भी चेकिंग नहीं रुकी तो फैक्टरी संचालक ने खुद को हार्ट अटैक का दर्द होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय विजिलेंस की देखरेख में चेकिंग पूरी की गई, फैक्टरी में करीब 60 लाख की बिजली चोरी होती मिली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। टीम में एसडीओ आईपी सिंह, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता विजय कुमार कुशवाहा, शफीक अहमद, महेशपाल सिंह, रमनजीत सिंह, मुकेश मुकिम, शेर सिंह राणा, लवलेश, सुमित, नीरज, सपना रानी रहीं।