फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   57 thousand rupees challan issued for stunting wedding guests with car In Hapur

हुड़दंगबाजी बर्दाश नहीं: सनरूफ खोलकर दूल्हा छत पर बैठा, दोस्तों ने कार से निकाली बरात; स्टंट पर कटा चालान

Mon, 29 Apr 2024 02:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

हापुड़ शहर में कार से आए दुल्हे के दोस्तों ने कार से स्टंट किया। इस दौरान हुड़दंग का वीडियो वायरल हुआ तो इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने कार का चालान काट दिया है। 

विज्ञापन
57 thousand rupees challan issued for stunting wedding guests with car In Hapur
बरात में कार से स्टंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में बरात में आए दुल्हे के दोस्तों ने कार से स्टंट किया। हुड़दंग की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद पांच कारों का कुल 57 हजार रुपये का चालान किया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला चमरी में निकाह के चलते युवती की बरात आई थी। दूल्हे के दोस्तों ने गाडिय़ों से रैली की तरह बरात निकाली। दूल्हे की कार बीच में चल रही थी। कार का सनरूफ खोलकर दूल्हा छत पर बैठा था। जबकि दोस्त स्टंट कर रहे थे। 
विज्ञापन


बताया गया है कि हर चौराहे पर कार रोककर आतिशबाजी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इनमें दो कारों का 17-17 हजार व दो कारों का सात सात हजार समेत कुल 48 हजार का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में जीप सवार कुछ युवकों ने कार को डांसिंग कार बना दिया। जीप सवार जीप को आगे पीछे झटके लगाकर डांस करा रहे थे। इस वीडियो का भी संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इसका नौ हजार रुपये का चालान किया है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर, संज्ञान लिया गया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed