{"_id":"5c7440c8bdec220c1b140b02","slug":"51551122632-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर जीतने की सूचना पर रिश्तेदार भी पहुंचे काठीखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्कर जीतने की सूचना पर रिश्तेदार भी पहुंचे काठीखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर मिलने की सूचना पर रिश्तेदार भी पहुंचे काठीखेड़ा
हापुड़। काठीखेड़ा में सैनिटरी पैड बनाने के उद्योग पर बनी फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ को ऑस्कर अवार्ड मिलने की सूचना पर इस उद्योग की संचालक सुमन के रिश्तेदार भी यहां पहुंच रहे हैं। खासतौर पर उनके खानदान की कई लड़कियां अपनी ससुराल से बच्चों के साथ जश्न में शामिल होने पहुंची हैं।
अच्छेजा (बादलपुर) से पूनम और खजूरी (दिल्ली) से आई मोनिका का कहना था कि उनकी भाभी सुमन ने ऐसा काम किया है कि उनके गांव परिवार को नाम दूर-दूर तक सुर्खियों में है, इससे वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि ऑस्कर अवार्ड मिलने की सूचना मिलते ही उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इन सभी ने खुशी में जमकर ढोलक की थाप पर नृत्य किया और गीत गाए। पड़ोस के एक परिवार में आई हुईं महिलाएं जयवती, खिल्लो, मुंदर और छोटो कलई (छोटा हुक्का) पीते मिली। उनसे गांव की छोरी पर बनी फिल्म को अवार्ड के बारे में जानकारी करने पर उन्होंने अपनी अंदाज में गीत गाने शुरू कर दिए और कहा कि भगवान सब को ऐसी छोरी दे जो गांव का आगे भी नाम रोशन करें। सुमन के देवर अंकित ने भी भाभी की उपलब्धि पर खुशी जताई है। गांव के पारस गुर्जर का कहना था कि गांव में हर्ष की लहर है। गुर्जर समाज स्नेह और सुमन का सम्मान करेगा। दोनों ने आस्कर पाकर गांव का मान सम्मान बढ़ाया। गांव के एक कृषक विनोद शर्मा का कहना था कि कल से ही उन्होंने टीवी बंद नहीं किया। उन्हें पूरी उम्मीद कि काठीखेड़ा में बनी फिल्म पर ऑस्कर अवार्ड जरूर मिलेगा।