{"_id":"5c7440c5bdec224e364fae06","slug":"51551122629-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की ससुराल जा रहे युवक से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की ससुराल जा रहे युवक से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की ससुराल जा रहे युवक से लूट
हापुड़। बाइक से अपनी बहन की ससुराल जा रहे युवक के साथ बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर नगदी व चैन लूट ली। बदमाश युवक के साथ मारपीट करते हुए फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी सचिन पुत्र रामलाल रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में बहन की ससुराल जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर सचिन की जेब में रखे पंद्रह सौ रुपये, सोने की चैन व अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे लाठी डंड़ों से जमकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद किसी तरह पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। लेकिन पुलिस ने पीड़ित को थाने से टरका दिया। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में बाबूगढ़ थाना प्रभारी से संपर्क नहंी हो सका।
नितिन दीक्षित 25एचपीआर31