{"_id":"5c704be9bdec227390332ac8","slug":"51550863337-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चीनी नहीं हो सकी नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चीनी नहीं हो सकी नीलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चीनी नहीं हो सकी नीलाम
हापुड़। ब्रजनाथपुर शुगर मिल की करीब 1.24 लाख क्विंटल चीनी शुक्रवार को कोरम पूरा न होने के कारण नीलाम नहीं हो सकी। जिसके चलते नीलामी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। अब जल्द ही दोबारा से नीलामी तिथि घोषित करने का दावा अफसर कर रहे हैं। ब्रजनाथपुर शुगर मिल से जुड़े किसानों को गन्ना भुगतान के लिए इंतजार करना होगा।
उल्लेखनीय है ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर जिले के किसानों का करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है। बीते दिनों प्रशासन व गन्ना विभाग ने मिल की चीनी की नीलामी कराई थी। लेकिन तब करीब 18 हजार क्विंटल चीनी की ही नीलामी हो सकी थी।
शुक्रवार को शेष 1.24 लाख क्विंटल चीनी की नीलामी होनी थी। लेकिन बोली के लिए तीन में से सिर्फ दो ही खरीदार पहुंच सके, जिसके चलते कोरम पूरा नहीं हुआ। देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी तीसरे खरीदार के न पहुंचने पर नीलामी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण चीनी की नीलामी नहीं हो सकी है। जल्द ही नीलामी की तिथि घोषित की जाएगी, ताकि किसानों को गन्ना भुगतान समय से मिल सके।