{"_id":"5bcb8189bdec2269807df992","slug":"51540063625-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की पंचायत में गन्ना मुद्दा छाया रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की पंचायत में गन्ना मुद्दा छाया रहा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिलों का 24 तक शुरू नहीं हुआ पेराई सत्र तो कलक्ट्रेट में गन्ना भरेंगे किसान
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू ने चीनी मिलों का पेराई सत्र 24 अक्तूबर तक शुरू नहीं होने पर कलक्ट्रेट में गन्ना भरने का एलान किया है। शनिवार को भाकियू की पंचायत में यह निर्णय लिया गया। वहीं पिछले साल क ाबकाया पेमेंट ब्याज समेत अदा करने की भी मांग की गई।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के डहरा कुटी शिव मंदिर में शनिवार को भाकियू की मासिक पंचायत हुई, जिसमें मुख्य रूप से गन्ने का मुद्दा छाया रहा। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, सचिव रामपाल चौहान, उपाध्यक्ष हबीब चौधरी ने कहा कि कर्ज के बोझ में दबे जरूरतमंद किसानों को अपना गन्ना निजी कोल्हू क्रेशरों पर बेहद सस्ते दाम में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है, इसलिए प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल का पेराई सत्र हर हाल में 24 अक्तूबर तक चालू कराया जाए। दिनेश खेड़ा ने चेतावनी दी कि अगर मिल चालू होने में देरी की गई तो कलेक्ट्रेट को गन्ने से भरने का अभियान चलाएंगे। जिला महासचिव दिनेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब खां ने कहा कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का पिछले साल का करीब साढ़े तीन सौ करोड़ गन्ना पेमेंट अभी बकाया है। जिसकी जल्द से जल्द ब्याज समेत अदायगी नहीं कराई गई तो भाकियू बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। केप्टन राजेश चौधरी, मुकीम खां, ताज मोहम्मद ने ग्रामीण अंचल समेत नलकूप चोरी की बढ़ती वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के साथ ही गेहूं और सरसों की बुआई के मद्देनजर रजवाहों की सफाई और उनमें पानी की सप्लाई सुचारू कराने की मांग की। जीत सिंह, गुड्डू सिरोही, इकराम, ललित तोमर, केप्टन गोपीचंद, चौधरी सतपाल, महेश केवट, गुलजार, जितेंद्र, टिलुवा, किशन फौजी, कलुवा खां, शिवलाल, प्रधान सोनू, राजेंद्र, कुलदीप चौहान, सीता देवी, कमलेश देवी, ओमवती देवी, फूल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।