{"_id":"5bba500f867a55686330f481","slug":"51538936847-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल दलित की हालत गंभीर, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल दलित की हालत गंभीर, मेरठ रेफर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में घायल दलित की हालत गंभीर, मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। गांव फत्तापुर में दबंगों द्वारा की गई मारपीट में घायल हुए दलित अधेड़ की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर मामले में ठोस कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव फत्तापुर में दो दिन पहले 55 वर्षीय संतोकी को नशे में धुत दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर भी दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घायल का उपचार कराना तो दूर, मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया, जिसके चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि सिंभावली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपी उन्हें रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि घटना में शामिल तीनों आरोपियों का शांति भंग की धारा के तहत चालान किया जा चुका है।