{"_id":"5b898dbb42c79246664230c6","slug":"51535741371-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सेंटरों पर अप्रशिक्षित अध्यापक दे रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर सेंटरों पर अप्रशिक्षित अध्यापक दे रहे प्रशिक्षण
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर सेंटर पर अप्रशिक्षित अध्यापक दे रहे प्रशिक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। कंप्यूटर सेंटर पर अप्रशिक्षित अध्यापक प्रशिक्षण देकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र भेजकर ऐसे सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एबीवीपी के जिला सह संयोजक गौरव गौड़ के नेतृृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मानव संसाधन मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजा है। जिनका कहना है कि गढ़, बहादुरगढ़ और सिंभावली में करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे कंप्यूटर सेंटर चल रहे हैं, जो मानव संसाधन मंत्रालय के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से मान्यता प्राप्त होने की बात कहकर छात्रों से मोटी फीस वसूल कर रहे हैं। उक्त सेंटर संचालकों ने शासन को उच्च शिक्षित प्रशिक्षकों का ब्योरा देकर मान्यता हासिल की है, लेकिन वर्तमान में सेंटरों पर अप्रशिक्षित शिक्षक प्रशिक्षण कार्य कर रहे हैं। वहीं छात्रों को सरकारी मान्यता प्राप्त डिप्लोमा देने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। एबीवीपी ने मंत्रालय से ऐसे सेंटरों की जांच कराकर मान्यता रद्द करने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में नगर सह मंत्री आशु, नगर संयोजक अभिषेक, नगर सह-संयोजक निखिल, निशांत, निशु, कुनाल शर्मा, अविनाश, अंकुर, जितिन, आकाश समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे ऐसे कंप्यूटर सेंटरों के खिलाफ विभागीय स्तर पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।