फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बनखंडा में शिक्षकों के खिलाफ पंचायत का एलान

बनखंडा में शिक्षकों के खिलाफ पंचायत का एलान

Sat, 25 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बनखंडा में शिक्षकों के खिलाफ पंचायत का एलान
बनखंडा में शिक्षकों के खिलाफ पंचायत का एलान
विज्ञापन


हापुड़। बनखंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के विलंब से आने के विरोध में शुक्रवार को ग्राम प्रधान ने गांव में मुनादी कराकर पंचायत बुलाने का एलान कर दिया। आरोप है कि शिक्षकों की लेटलतीफी के कारण स्कूल में शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शनिवार को गांव में पंचायत होगी। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षक कभी समय पर नहीं पहुंचते हैं। शिक्षकों के स्कूल में न रहने से छात्र इधर उधर घूमते रहते हैं। इस संबंध में शिक्षकों से वार्ता की गई तो वह इसी तरह आने की बात कहती हैं। साथ ही समय से पहले ही स्कूल की छुट्टी भी कर दी जाती है। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश के चलते ग्राम प्रधान को इस संबंध में काफी शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान ने गांव में मुनादी कराकर शिक्षकों के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया। शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई है। इसमें शिक्षा विभाग के अफसरों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सतीश त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की लचर कार्यप्रणाली से स्कूल में शिक्षा का बंटाधार हो रहा है। शनिवार को गांव में पंचायत होगी, इसमें निर्णय लिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वह स्कूल का निरीक्षण कर, लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed