फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिला पंचायत चुनाव नामांकन वापसी को लेकर सपा दो फाड़

जिला पंचायत चुनाव नामांकन वापसी को लेकर सपा दो फाड़

Sat, 17 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव नामांकन वापसी को लेकर सपा दो फाड़
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से नाम वापस लेने पर सपा दो फाड़
विज्ञापन


हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव में सपा की ओर से प्रत्याशी अनीता सिंह द्वारा नाम वापसी को लेकर पार्टी दो फाड़ हो गई है। शुक्रवार को जमानत के लिए पेशी पर पहुंचे अनीता सिंह के पति तेजपाल प्रमुख के समर्थन में एक पक्ष ने कचहरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। जबकि दूसरे पक्ष ने विरोध में जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक दिया। पूरे दिन सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा चलता रहा। उधर, सुनवाई के बाद तेजपाल प्रमुख को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अनीता सिंह ने बृहस्पतिवार को नाटकीय ढंग से अपना नामांकन वापस ले लिया था। इससे भाजपा की अमृता कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। बिना सपा पदाधिकारियों को कोई जानकारी दिए नामांकन वापस लेेने पर पार्टी में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान भूमि कब्जाने के मामले में पुलिस ने तेजपाल प्रमुख को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पेशी के लिए कचहरी लाया। इस दौरान सपा नेता संजय गहलौत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि तेजपाल प्रमुख को पुलिस ने झूठे मामले में फंसाकर दबाव बनाया। इस कारण उनकी पत्नी को नामांकन वापस लेना पड़ा। उसके बाद तेजपाल प्रमुख की जमानत मंजूर हो गई। उनके बाहर आने तक यह पक्ष यहीं धरना देकर नारेबाजी करता रहा। जबकि दूसरी ओर सपा नेता व एडवोकेट अनिल आजाद के नेतृत्व में दूसरा पक्ष बुलंदशहर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर हंगामा करने लगा। इन लोगों ने जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के नेतृत्व में मोटी रकम लेकर टिकट वापस लेने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। अनिल आजाद का कहना था कि ऐसे लोगों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी पति तेजपाल प्रमुख और जिलाध्यक्ष सुबोध नागर का इस संबंध में कहना था कि पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर शाम चार बजे नामांकन वापस कराया। जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, वे पार्टी के दलाल हैं। उन्होंने पार्टी हित में आज तक कोई कार्य नहीं किया न ही किसी प्रकार का बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed