फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शार्ट सर्किट से पुरानी कलक्ट्रेट के सभागार में लगी भीषण आग

शार्ट सर्किट से पुरानी कलक्ट्रेट के सभागार में लगी भीषण आग

Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से पुरानी कलक्ट्रेट के सभागार में लगी भीषण आग
शार्ट सर्किट से पुरानी कलक्ट्रेट
विज्ञापन

के सभागार में लगी भीषण आग

हापुड़। डायट परिसर में स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय नई कलेक्ट्रेट में शिफ्ट हो गया है तथा एसडीएम अब वहीं एडीएम कार्यालय में बैठने लगे हैं। बृहस्पतिवार को शराब की दुकानों के लिए ड्रा होना था, जिसके लिए सुबह से ही तैयारी चल रहीं थी। एहतियात के तौर पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। बताया गया कि सुबह करीब 7.40 बजे बिजली सप्लाई बंद हो जाने के बाद जनरेटर चलाया गया था, तभी अचानक फिर से लाइट आ गई। इस तरह डबल पावर सप्लाई होने से पुरानी कलेक्ट्रेट के सभागार में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मेहनत मशक्कत कर आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। हालांकि तब तक वहां लगे चार एसी, फर्नीचर, माइक सिस्टम, प्रोजेक्टर आदि जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। बताया गया है कि जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने उक्त मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed