{"_id":"5a677e9f4f1c1b81268b6000","slug":"51516732063-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ स्थित तालाब से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूगढ़ स्थित तालाब से कब्जा हटवाया
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ स्थित तालाब से कब्जा हटवाया
हापुड़। कस्बा बाबूगढ़ में तालाब पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने मंगलवार को तालाब को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। हालांकि स्थानीय लोगों ने कब्जे हटाने को खानापूर्ति बताया।
कस्बा बाबूगढ़ में कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा किया हुआ था। कस्बा निवासी धनवीर शर्मा और कुछ लोगों ने मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। बार-बार शिकायतों के बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही थी। उसके बाद डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। तालाब की पैमाइश के बाद कब्जा पाया गया। उसके बाद मंगलवार को एसडीएम ने तहसीलदार न्यायिक सुरेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त किया। हालांकि इस कार्रवाई से स्थानीय लोग नाखुश नजर आए। धनवीर शर्मा का आरोप था कि तालाब को पूरी तरह से कब्जा मुक्त नहीं किया गया है। इस मामले में केवल खानापूर्ति की गई है।