{"_id":"5a57a8ce4f1c1bc7188b46a4","slug":"51515694286-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएफओ ने गढ़, बहादुरगढ़, सिंभावली थाने का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएफओ ने गढ़, बहादुरगढ़, सिंभावली थाने का निरीक्षण किया
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएफओ ने गढ़, बहादुरगढ़, सिंभावली थाने का किया निरीक्षण
मालखाना, हवालात, शस्त्रागार समेत अभिलेखों की जांच की
अभिलेखों के रखरखाव और सफाई में अव्वल आने वाले थाने पुरस्कृत होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। जिला मुख्यालय से आई टीम ने सीएफओ के नेतृत्व में ने गढ़, बहादुरगढ़, सिंभावली थाने का निरीक्षण कर मालखाना, हवालात, शस्त्रागार समेत अभिलेखों की जांच पड़ताल की।
एसपी हेमंत कुटियाल की ओर से गठित टीम बृहस्पतिवार को गढ़ सर्किल से जुड़े सिंभावली, बहादुरगढ़ और गढ़ थाने पहुंची। इस दौरान सीएफओ अनिमेष सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों में मालखाने, हवालात, शस्त्रागार, भोजनालय समेत अभिलेख और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सीएफओ ने बताया की जिले के सभी थानों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें अभिलेखों के रखरखाव समेत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें अव्वल आने वाले तीन थानों को बाद में एसपी पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान इंस्पेक्टर दीपक त्यागी, डालचंद सिंह, एसओ हरपाल सिंह, एसआई तहजीबुल हसन, मोहर्रिर राजकुमार यादव भी मौजूद रहे।