{"_id":"5980c8824f1c1beb5a8b47c4","slug":"51501612162-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क व नाली निर्माण न होने से परेशान है मोहल्ला न्यू भीमनगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क व नाली निर्माण न होने से परेशान है मोहल्ला न्यू भीमनगर के लोग
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल संख्या 01एचपीआर पीएच-09
सड़क-नाली नहीं बनने से तंग हैं न्यू भीमनगर के लोग
- मोहल्लेवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर के न्यू भीमनगर मोहल्ला में सड़क व नाली का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं। इस संबंध में मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर समस्या के निदान की गुहार लगाई है।
मंगलवार को न्यू भीमनगर के लोग नगर पालिका पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी रास्ते पर भर रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे लोगों में बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में वह पहले भी शिकायत किया गया जा चुका है। लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम अजय श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर मोहल्ले में जल्द सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग उठाई है। इस मौके पर संतलाल, सतीशचंद, कुसुम देवी, राकेश, सुधा देवी, बबीता, सीमा, हंसराज, रामस्वरूप, विमलेश, किशनलाल, अमर मौजूद रहे।
फोटो फाइल संख्या 01एचपीआर पीएच-02
साहब! केमिकल युक्त पानी के भराव से हो रही परेशानी
- जसरूपनगर के लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, राहत की लगाई गुहार
- फैक्ट्रियों से निकला केमिकल युक्त पानी का भराव होने से फैल रहीं बीमारियां
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित जसरूपनगर के लोग जलभराव से परेशान हैं। फैक्ट्रियों से निकलने वाला दूषित पानी उनके घरों के आसपास भर रहा है। इससे भयंकर बदबू और मच्छरों के कारण अनेक रोग फैल रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जसरूपनगर के लोग दूषित जलभराव के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला दूषित पानी लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। आलम यह है कि बरसात के कारण इन दिनों पूरा मोहल्ला वाह्य छोर पर जलमग्न हो चुका है। स्थानीय लोग कई बार प्रशासनिक अफसरों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। एसडीएम भी मौके का जायजा ले चुकी हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। उक्त समस्या के विरोध में मंगलवार को लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत दिलाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर रविंद्र, सुनील, हरि सिंह, सीमा, संगीता, गीता, रनवीर सिंह, राजेश, सुंदर कुमार, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, सतीश, इंद्रराज, प्रवीण, सोनी, सुनील, राजपाल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
नगर पालिकाध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि मोहल्ले में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।