{"_id":"595fcd614f1c1b5b1f8b4770","slug":"51499450721-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही, 3 पर कार्रवाई
जिला प्रशासन के आदेशों के बावजूद राशन कार्ड सत्यापन का कार्य पूर्ण न करने पर डीएम ने जिले के तीन अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं कार्य पूरा न होने पर अधिकारियों के निलंबन की भी चेतावनी दी गई है।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिला प्रशासन को राशन कार्ड सत्यापन के आदेश दिए गए थे। इसके चलते कुछ अधिकारियों को जिले की राशन की दुकानों के राशन कार्ड सत्यापन के आदेश जारी किए गए थे।
नगर पालिका हापुड़ के ईओ को 68 दुकानों के राशन कार्ड के सत्यापन का लक्ष्य दिया गया था, जिनमें से मात्र 4 दुकानों के राशन कार्ड का सत्यापन किया गया।
इसके अलावा पिलखुवा के ईओ को 19 दुकानों का लक्ष्य दिया गया, जिनमें से 10 दुकानों के राशन कार्ड का सत्यापन हुआ। धौलाना खंड विकास अधिकारी को 65 दुकानों के राशन कार्ड का निरीक्षण करना था, जिनमें से उन्होंने भी मात्र 8 दुकानों के ही राशन कार्ड का सत्यापन किया।
विज्ञापन
इस स्थिति पर डीएम कृष्णा करुनेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन 6 जुलाई का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं। कार्य पूरा न होने तक वेतन रोकने के साथ ही तीनों अधिकारियों के निलंबन की भी चेतावनी दी गई है।
हालांकि ईओ हापुड़ का यहां से स्थानांतरण हो चुका है और नए ईओ ने शुक्रवार को ही चार्ज लिया है।