{"_id":"594817564f1c1bda338b459f","slug":"51497896790-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय दंगल का नौवां दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय दंगल का नौवां दिन
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के सोनू ने बरेली के राजा को चटाई धूल
गढ़ के बारादरी मैदान में चल रहे दस दिवसीय अंतर्राज्यीय दंगल के नौवें दिन सोमवार को रेलवे के सोनू ने बरेली के राजा और मुजफ्फरनगर के शाहनजर ने पंजाब के जगावर को चित कर दिया ।
सामाजिक संगठन गंगा विचार मंच के वेस्टर्न यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर नौवें दिन की कुश्तियों का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती में रेलवे के सोनू ने बरेली के राजा कुरैशी को धोबीपाट दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर के शाहनजर ने पंजाब के जगावर सिंह, गंगा खादर के सुच्चा सिंह ने बिहार के पप्पू, दिल्ली के टाइगर ने नेपाल के अमरनाथ थापा, कलियर शरीफ के राजा ने हरिद्वार के भगत, मेरठ के भूरा ने नेपाल के पारस थापा को धूल चटा दी।
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी से आए बाबा रामदेव के शिष्य प्रदीप शास्त्री और पंजाब के मौसम की कुश्ती में हार जीत नहीं हो पाई। जूनियर वर्ग की कुश्ती में भीम सिंह और कमल सिंह की कुश्ती बराबर रही।
पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद सिंघल, संजय चावला, भाजपा नेता कमल त्यागी, विहिप नेता पंडित राजेश टिल्लू, बालाजी दरबार सेवक सीताराम, आयुर्वेदाचार्य डॉ.हर्षवर्धन शर्मा मदन सैनी ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर हौसलाअफजाई की।