{"_id":"5946cd3d4f1c1beb4e8b4649","slug":"51497812285-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे कट पर मुड़ रही केंटर को टक्कर मार बस ने खोखा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे कट पर मुड़ रही केंटर को टक्कर मार बस ने खोखा तोड़ा
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर को टक्कर मार बस ने तोड़ा खोखा
सिंभावली में हाईवे कट पर रविवार सुबह कैंटर को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस ने पान के खोखे को रौंद दिया। इससे बस में सवार पांच यात्री जख्मी हो गए। इन्हें पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया।
बहराइच से आ रही एक प्राइवेट बस रविवार सुबह करीब चार बजे सिंभावली थाने के सामने सीमेंट की चादर लादकर आगे जा रही कैंटर को टक्कर मार दी। कैंटर में टक्कर होने के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे रखे पान के खोखे में जा टकराई।
इससे खोखे समेत उसमें रखा सामान बर्बाद हो गया। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे। इससे अकील अहमद, संतोष कुमार, बीपी दूबे, सरफराज निवासी जनपद बहराइच घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक दीपक को हिरासत में लेकर घायलों को पीएचसी में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को डिस्चार्ज कर दिया। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि कैंटर चालक और घायलों की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।