{"_id":"5c816588bdec2214154e9346","slug":"41551984008-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा एकता सेवा समिति ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा एकता सेवा समिति ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा एकता सेवा समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। युवा एकता सेवा समिति ने तहसीलदार और बीडीओ को ज्ञापन देकर गांवों में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की है।
युवा एकता सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल कादिर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रेणुका दीक्षित और बीडीओ प्रेमचंद को ज्ञापन दिया, जिनका कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीण परेशानियों से जूझ रहे हैं। जिनका जल्द से जल्द समाधान होना बेहद जरूरी है। अब्दुल कादिर ने कहा कि गांव दौताई में कई रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। वहीं गांव में छपेड़ा तालाब पर सरकार द्वारा कब्जा कर पंचायती मकान बनवाए जा रहे हैं। इसके चलते आबादी के गंदे पानी की निकासी अवरुद्घ हो गई है। गांव खिलवाई में सरकारी स्कूल और मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते का भी निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा गांव बदरखा, अठसैनी, पौपाई, शौगढ़, खिलवाई में भी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने की। समिति ने पात्रों के मकान बनवाने और कई गांवों में जर्जर बिजली के तार बदलवाए जाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में शाहनवाज अली, कासिम ठाकुर, खालिद, मोहम्मद फैजल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।