{"_id":"5bc38da5bdec2269bb41f03f","slug":"41539542437-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब सीएचसी अधीक्षक नहीं दे सकेंगे चिकित्सकों को छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब सीएचसी अधीक्षक नहीं दे सकेंगे चिकित्सकों को छुट्टी
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सीएचसी अधीक्षक नहीं दे सकेंगे चिकित्सकों को छुट्टी
हापुड़। जिले की सीएचसी/पीएचसी में तैनात चिकित्सक अब अधीक्षकों से छुट्टी लेकर नहीं जा सकेंगे। चिकित्सकों को अवकाश के लिए सीएमओ दफ्तर में अर्जी लगानी होगी। बिना सीएमओ की अनुमति के छुट्टी पर रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
अब से पूर्व सीएचसी/पीएचसी में तैनात चिकित्सक जुगाड़बाजी कर अधीक्षकों से छुट्टी लेकर चले जाते थे। चिकित्सकों के छुट्टी पर रहने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था। क्योंकि जिले के सीएचसी/पीएचसी पहले ही स्टॉफ की कमी से जूझ रहे हैं।
मामले की गंभीरता पर अब सीएमओ ने अधीक्षक स्तर से छुट्टी लेने के नियम को खत्म कर दिया है। अब चिकित्सकों को यदि छुट्टी पर जाना होगा तो उन्हें सीएमओ के यहां अर्जी लगानी होगी। सीएमओ अस्पताल की व्यवस्था पर विचार कर चिकित्सकों को छुट्टी देंगे। हालांकि अवकाश उन्हीं चिकित्सकों को मिल सकेगा, जिन्हें वास्तव में जरूरी कार्य होगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि अधीक्षक स्तर से चिकित्सक जान बूझकर अधिक छुट्टियां लेते हैं। इससे अस्पतालों की व्यवस्था बिगड़ रही है। अब अधीक्षक किसी भी चिकित्सक को अपने स्तर से अवकाश नहीं दे सकेंगे। बिन बताए अवकाश पर रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।