{"_id":"5b8c2af542c79246400abd32","slug":"41535912693-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता के लिये इस माह स्कूल\/कालेजों में होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता के लिये इस माह स्कूल/कालेजों में होंगी प्रतियोगिताएं
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
हापुड़। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस महीने स्कूल/कालेजों में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिम्मेदार वोटर ही जिम्मेदार सरकार चुन सकता है विषय पर छात्र बोलकर अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए चार विद्यालयों को चयनित किया गया है, जिसमें जिलेभर के प्रत्येक विद्यालय के चार छात्र प्रतिभाग करेंगे।
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है, जिसमें मतदाता का बहुत बड़ा महत्व है। मतदाता अपने इस अधिकार से वंचित न रह सकें, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस महीने जिलेभर के चार स्कूल/कालेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें छह सितंबर को एकेपी इंटर कालेज में हापुड़ तहसील के सभी बोर्ड के विद्यार्थी शामिल होंगे। 18 सितंबर को धौलाना तहसील के सभी बोर्ड के स्टूडेंट्स वीआईपी इंटर कालेज में, 24 सितंबर को आर्य कन्या पाठशाला गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ तहसील के स्टूडेंट्स भाग लेंगे, 27 सितंबर को चौधरी ताराचंद डिग्री कालेज में जिले के सभी डिग्री कालेज, टेक्नीकल कालेजों के स्टूडेंट्स प्रतिभाग करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में चारों कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स अपना हुनर दिखाएंगे।