{"_id":"5b8054e942c792464b1c51b0","slug":"41535137001-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के जिम्मेदारों पर नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के जिम्मेदारों पर नहीं हो रही कार्रवाई
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई से बच रही पुलिस
हापुड़। पड़ोसियों की मारपीट से आहत विधवा द्वारा ट्रेन से कटकर आत्म हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों में रोष है। एसपी को शिकायती पत्र देकर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
शिकायती में कहा गया है कि सतवीर की विधवा भाभी सुमन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-न्पोषण कर रही थी। 15 अगस्त को उसका पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से विवाद हो गया था। पड़ोसियों ने सुमन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसके बाद से पड़ोसी परिवार द्वारा सुमन और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा था। 16 अगस्त को भी सुमन और उसके पुत्र अभिषेक के साथ मारपीट की गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर सुमन ने दोयमी फाटक के निकट ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा एक भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। जबकि आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश दिए गये हैं।